दुर्ग :- पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में हुए दादी पोती का मर्डर करने वाला तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले मुख्य आरोपी समेत 2 आरोपी पकड़े गए थे। तीनों ने मिलकर धर घुसकर दादी पोती को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना 6 मार्च 2024 की है।
दरअसल आरोपी का मृतक नाबालिग लड़की से मुख्य आरोपी से प्रेम प्रसंग था। आरोपी की सगाई हो चुकी थी। जब यह बात नाबालिग लड़की को पता चली तो उसने अपनी सहेलियों से अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार को बर्बाद कर देने की बात कही थी। यह बात आरोपी को पता चली तो उसने प्रेम प्रसंग के खुलासा होने के डर से अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी गर्ल फ्रेंड और उसकी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 19 महीने बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया।पुलिस ने कुछ लोगो का अहमदाबाद और रायपुर में ब्रेन मेपिंग,पॉलीग्राफ,और नार्को टेस्ट कराया गया। नार्को टेस्ट के बाद आरोपी चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद से कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया सविता साहू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी बीच चुमेन्द्र की सगाई होने वाली थी।लेकिन सविता इस शादी के खिलाफ थी।क्योंकि वह तीन महीने से गर्भवती थी।जिसके कारण चुमेन्द्र ने उसे रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से 6 मार्च 2024 की रात अपने सहयोगी पंकज निषाद एवं एक अन्य फरार आरोपी के साथ सविता के घर में प्रवेश किया और धारदार हथियार से उसकी हत्या करने लगा।इसी बीच उसकी बुजुर्ग दादी ने घटना करते हुये सभी आरोपियों को देख लिया। और जब वह विरोध करने लगा तब आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी।और मौके से पूरे सबूत को नष्ट कर फरार हो गए। आरोपी चुर्मेन्द्र निषाद उर्फ लल्ला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना के दिन अपने दोस्तों के साथ चौथिया खाने उतई के घुघसीडीह गया था। और रात के 1 से 1:30 के बीच गांव पहुंच और अपने साथियों को व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम बातचीत हुई और सभी मृतिका के घर पहुंचे। और झूठ बोलकर शादी करूंगा करके घर से बुलाया।लेकिन मृतिका ने जाने से इंकार कर दी।जिसे गुस्से में आकर मृतिका सविता साहू पर टांगिया से वार कर दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसी बीच मृतिका की दादी उठ गई। और दादी जब अपनी पोती को बचाने आई तो आरोपियों ने भी उस पर चाकू से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।पुलिस ने इस मामले में चुर्मेन्द्र निषाद,पंकज निषाद, मार्शल राजपूत को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय समक्ष में पेश कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार और एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जप्त किया है।
