एक माह से लापता ग्रामीण की जंगल में मिला नर कंकाल, परिजन कर रहे थे तलाश,जांच में जुटी पुलिस

by Kakajee News

 

कोरबा। एक माह से लापता ग्रामीण की जंगल में मिला नर कंकाल मिला है। पूरा मामला श्याम थाना क्षेत्र का सोलवा गांव का है जहां 38 वर्षीय सुखसागर 18 सितंबर से लापता था उसकी खोज भी परिजन कर रहे थे और एक माह बाद उसका नर कंकाल गांव से लगे जंगल में मिला है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुंचे जांच करवाई शुरू कर दी गई है।
मृतक सुखसागर के भाई लक्ष्मी नारायण चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को उसके बेटे का बाइक एक्सीडेंट हुआ था जिस हादसे में उसका दोनों पैर फैक्चर हो गया उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए हुए थे एक्सीडेंट की सूचना पर 18 तारीख को उसके पिता सुखसागर भी जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां उसे देखने के बाद वह वापस घर लौट रहा हूं बोलकर चला गया लेकिन घर नहीं पहुंचा परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की नहीं मिलने पर इसकी सूचना श्याग थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस की माने तो सूचना देने के बाद परिजन रिश्तेदार और आसपास उसकी तलाश में जुटे हुए थे जहां एक माह बाद गांव से लगे जंगल में पेड़ के नीचे एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिली जहां मौके पर पहुंचे जांच कर वह शुरू की गई मौके पर एक गमछी कपड़ा मिला जो ऊपर पेड़ पर बंधा हुआ था और नीचे कंकाल पड़ा हुआ था परिजनों को मौके पर बुलाया गया जहां कपड़े के आधार पर पहचान की गई और आगे की कार्यवाही शुरू की गई। आशंका जाता जा रहा है कि सुख सागर ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी होगी जिसके आधार पर आगे की जांच करवाई की जा रही है।
परिजनों की माने तो सुखसागर खेती किसानी का काम करता है और चार बच्चे हैं जिसमें बड़े बेटे का एक्सीडेंट हुआ था पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था लेकिन पूछे जाने पर कभी भी कुछ नहीं बताता था।
श्याम थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया वही आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment