खरसिया में बस-ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, 15 यात्री घायल

by Kakajee News

 

रायगढ़ जिले की खरसिया विधान सभा मे बुधवार सुबह खरसिया छाल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्री बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए।सभी धायलो को खरसिया के सिविल अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार सत भावना बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी। छाल रोड पर तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा। वहीं, दोनों वाहनों के चालकों को दुर्घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर तथा बस दोनों के चालकों से पूछताछ कर रहीं है.

Related Posts

Leave a Comment