विधानसभा ध्यानाकर्षण

by Kakajee News

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा कलमा बैराज से 35 किमी ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसमें कई प्रकार की गड़बड़ियों और किसानों को मुआवजा नहीं दिए को लेकर विधानसभा में विधायक प्रकाश नायक ने राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षण किया। कुछ दिन पूर्व भी इसी सत्र में विधायक इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष सदन में उठा चुके हैं। आज फिर से विधायक प्रकाश नायक इस मामले को पुर जोर तरीके से विधानसभा में उठाया, विधायक ने सदन में कहा कि जेएसपीएल द्वारा नियमो को ताक पर रखकर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। 33 केवी रेल पोल का अनुमति लेकर 66 केवी टावर लाइन से ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम कंपनी द्वारा किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा 33 केवी और 66 केवी या उससे ऊपर के टावर लाइन में मुयावजा का निर्धारण अलग अलग किया जाता है। प्रभावित भू स्वामियों की संख्या को लेकर भी कंपनी द्वारा गलत जानकारी दी गई है। विधायक प्रकाश नायक इस मुद्दे पर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि किसानों का हित उनके लिए सर्वो परी है।उसका के की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सत्यजीत घोष विधायक मीडिया प्रतिनिधि ने दी ।

Related Posts

Leave a Comment