4th Test Day-3: आर अश्विन और अक्षर पटेल की जोड़ी का कमाल, पारी और 25 रन से भारत ने जीता चौथा टेस्ट

by Kakajee News

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच खेला गया। टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। भारत की तरफ से दूसरी पारी में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने पांच-पांच विकेट झटके।
03:49 PM: पारी और 25 रन से भारत ने जीता चौथा टेस्ट मैच। सीरीज को 3-1 से किया अपने नाम।

03:46 PM: 54.2 ओवर में अश्विन की गेंद जैक लीच हुए आउट। भारत अब जीत के महज एक विकेट दूर।

03:42 PM: 53.2 ओवर में अक्षर की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही ़डेनियल लॉरेंस ने पूरा किया अपना अर्धशतक। 54 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 134/8, लॉरेंस 50 और लीच 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:40 PM: 52.2 ओवर में अश्विन की गेंद पर ऑन फील्ड अंपायर ने जैक लीच को आउट करार दिया, लेकिन लीच ने रिव्यू का इस्तेमाल किया और रिप्ले में बॉल लेग स्टंप से बाहर जाती हुई दिखाई दी। लीच क्रीज पर बरकरार हैं।
03:29 PM: 51 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 130/8, लॉरेंस 47 और जैक लीच 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को पारी की हार को टालने के लिए अभी 30 और रन बनाने हैं।

03:22 PM: 42 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 122/8, लॉरेंस 40 और लीच 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:12 PM: 45.1 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर डॉम बेस ने थमाया पंत को कैच। अक्षर ने झटका अपना पांचवां विकेट।

03:04 PM: 43.1 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर फोक्स ने थमाया अजिंक्य रहाणे को आसान सा कैच। फोक्स 13 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

02:59 PM: 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/6, लॉरेंस 30 और बेन फोक्स 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को अभी पारी की हार को टालने के लिए 52 रन और बनाने हैं।

02:50 PM: 39.1 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर फोक्स ने एक रन लिया और इसके साथ ही इंग्लैंड के 100 रन भी पूरे हुए। 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 104/6, लॉरेंस 27 और बेन फोक्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:42 PM: 37 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 98/6, लॉरेंस 24 और बेन फोक्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:30 PM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू। भारत को मैच को जीतने के लिए चार विकेट की दरकार है। इंग्लैंड की तरफ से लॉरेंस और बेन फोक्स क्रीज पर हैं।

02:10 PM: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन का टी ब्रेक हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 91-6 है। भारत को जीत के लिए चार विकेट चाहिए।

01:44 PM: भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने अपनी टीम को सबसे बड़ा विकेट दिलाते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पवेलियन भेजा। रूट अपनी इस पारी में 72 गेंदों पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड का स्कोर इस समय 66-6 है।

01:29 PM: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की बेहतरीन पारी की बदौलत 50 रन पूरे कर लिए हैं। रूट का साथ इस समय ओली पोप दे रहे हैं जो 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

01:16 PM: जो रूट और ओली पोप की जोड़ी ने विकेट के पतझड़ को रोका है। इंग्लैंड का स्कोर इस समय 50 के थोड़ा कम है। भारत की तरफ से आर अश्विन और अक्षर पटेल दो-दो विकेट झटक चुके हैं।

12:52 PM: इस सीरीज की खोज साबित हो रहे अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी के जाल में बेन स्टोक्स को फंसाकर इंग्लैंड की हार लगभग पक्का कर दिया है। इंग्लैंड ने 30 रनों पर ही चार विकेट गंवा दिए हैं। टीम अभी भारत से 130 रन पीछे है।

12:42 PM: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय स्पिनरों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। दूसरी पारी में भी इंग्लिश बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के आगे असहाय नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड ने 20 रनों के स्कोर पर डोमिनिक सिब्ली का विकेट खो दिया। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा।

12:23 PM: ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड को लगातार दो झटके देते हुए अपनी टीम को पहले से और मजबूत कर दिया। जॉनी बेयरस्टो अपना खाता भी नहीं खो सके। उन्होंने जैक क्रॉउली को भी पवेलियन भेजा था।

12:15 PM: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन के लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की तरफ डोमिनिक सिब्ली और जैक क्रॉउली की जोड़ी क्रीज पर नाबाद है।

11:35 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया है। इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 6 रन बना लिए हैं। टीम अभी भारत से 154 रन पीछे है जबकि उसके सभी विकेट सुरक्षित हैं।

11:11 AM: इंग्लैंड के खिलाफ भारत अपनी पहली पारी में 365 रनों पर ऑलआउट हाे गया है। टीम को पहली पारी के आधार पर 160 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई है। वॉशिंगटन सुंदर हालांकि दुर्भाग्यशाली रहे और चार रनों से अपने पहले शतक से चूक गए।
11:03 AM: भारतीय के अक्षर पटेल धीरे-धीरे पहली टेस्ट फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर नहीं था। वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। इसी के साथ भारत ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। टीम का स्कोर 365-8 हो गया है।

10:57 AM: भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। इसी के साथ टीम ने इंग्लैंड के पर 157 रनों की बढ़त ले ली है।

10:52 AM: भारत लगातार इस मैच में मजबूत होता जा रहा है। अक्षर और सुंदर की जोरदार पारियों के दम पर टीम ने पहली पारी में 150 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है।

10:31 AM: भारत ने पुछल्ले बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वॉशिंगटन जहां अपने पहले शतक के काफी करीब हैं वहीं उनका देखा-देखी अक्षर पटेल भी करियर की पहली फिफ्टी लगाने के करीब पहुंच गए हैं।

10:02 AM: वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की जोड़ी को इंग्लिश गेंदबाजों को खेलने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आ रही है। सुंदर गेंद के बाद बल्ले से भी टीम के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। टीम का स्कोर 322-7 है और उसे अब तक 118 रनों की बढ़त मिल चुकी है।

09:45 AM: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 300 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ टीम की बढ़त भी 100 के के पार पहुंच गई है। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने आठवें विकेट के लिए 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी भी पूरी कर ली है।

09:30 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर है।

09:20 AM: आज भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा। दूसरे दिन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया था।

Related Posts

Leave a Comment