सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, इसमें से वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो भी काफी पसंद किए जाते हैं और शेयर किए जाते हैं। इनमें से कई वीडियो तो काफी चौंकाने वाले होते हैं। अब एक ऐसा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है।
फिशिंग करते समय हुई घटना
इस वीडियो को ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले ज्योफ ट्रुटविन ( Geoff Trutwin ) और नट बार्न्स (Nat Barnes) पश्चिमी तट पर फिशिंग कर रहे थे, उसी दौरान एक शार्क का शिकार किया, जैसे ही शार्क कांटे में फंसी, उसी दौरान एक मगरमच्छ ने भी शार्क पर अटैक कर दिया और जबड़े में उसे कसकर जकड़ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ तकरीबन 8 फुट लंबा था उसने मछुआरों से शार्क को छीनने की पूरी कोशिश की और उसमें सफल भी हो गया। शुरुआत में मछुआरों ने शार्क को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन थोड़ी देर बार शार्क को छोड़ दिया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान भी हैं और आनंदित भी हो रहे हैं। यहां तक कि वीडियो बनाने वाले मछुआरे भी इस वीडियो को बनाते समय खुश लग रहे थे और मगरमच्छ के साथ संघर्ष करते समय मजे लेते हुए हंस रहे थे। अभी तक इस वीडियो को हजारों लोग देक चुके हैं और शेयर कर चुके हैं।
