सुकमा के जंगल में लगी भीषण आग, बाल्टी से आग काबू करने की कोशिश कर रही फायर ब्रिगेट

by Kakajee News

रायपुर। सुकमा के जंगल मे लगी आग की लपटें पहुंची सुकमा जिला मुख्यालय। न्यायालय व डिपो के पीछे जोरदार लगी आग करीब आधे किलोमीटर तक फैल गई है। वन विभाग की घोर लापरवाही के चलते लगी आग। बताया जा रहा है कि आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई हैं, लेकिन पेड़ों और दुर्गम रास्तों की वजह से मौके तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
मौके पर पानी से भरी बाल्टी लेकर पहुंच रहे हैं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यह नाकाफी है और गर्मी व हवा के चलने की वजह से आग जंगल में फैलती जा रही है। आसमान में धुंए के बादल छा गए हैं।
अधिकारियों की चिंता है कि अगर आग पर जल्द काबू नहीं किया गया, तो यह बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले सकती है।

Related Posts

Leave a Comment