रंगोली व पेंटिग के जरिये स्कूली छात्राओं ने नारी सम्मान व सुरक्षा की उकेरी तस्वीरें, अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कैम्पेन में तीसरे दिन छात्राओं के लिये रंगोली व पेंटिग प्रतियोगिता

by Kakajee News

रायगढ़। कला नगरी रायगढ़ की बच्चिायों ने नारी सुरक्षा व सम्मान विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन रंगोली व चित्रकला के जरिए पुलिस सामुदायिक भवन में किया गया है । विदित है कि पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ पुलिस जिले में “अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की ” अभियान चला रही है। सात दिनों तक चलने वाले इस अभियान के आज तीसरे दिन “सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन” में छात्राओं के लिये पेंटिग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में करीब 30 स्कूली छात्राएं भाग ली। इन छात्राओं ने नारी सुरक्षा व सम्मान विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने विचारों सार्वजनिक किया गया है।
प्रतियोगिता दौरान डीएसपी गरिमा द्विवेदी द्वारा छात्राओं को सशक्त बनाने, यौन, घरेलू हिंसा का विरोध करने तथा महिला अपराध के प्रति जागरूक किया गया। डीएसपी गरिमा द्विवेदी छात्राओं को बताई कि 14 मार्च को समापन कार्यक्रम दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान टी.आई. सरोज टोप्पो , प्रधान आरक्षक मंजु मिश्रा, महिला आरक्षक रेविका कुजूर महिला रक्षा टीम के साथ उपस्थित थी। कार्यक्रम के बाद बच्चो की पैंटिग व रंगोली देखने के लिए सामुदायिक भवन में शहर के लोग का आना जाना लगा था।

Related Posts

Leave a Comment