बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत 11 घायल

by Kakajee News

रायपुर। धमतरी के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच संबलपुर के पास पायल ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कंडक्टर और ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं लगभग दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दुर्ग के शेख इमामुद्दीन (46) व आसिफ कुरैशी (33) की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से जगदलपुर जाते वक्त पायल ट्रैवल्स की लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई है।
घटना में ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। दुर्ग के बस संचालकों ने भी शोक व्‍यक्‍त किया। पीड़‍ित परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। बता दें कि मृतकों के शव को पुलिस ने कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल के डाक्‍टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों में अफसुल खान, वेदांत चौरसिया, ममता गांधी, मोहन लाल गांधी, भोजराज निर्मलकर, लापी शर्मा, एमडी फारुख, देवराज मटपोले, कमला गांधी, सत्यनारायण गांधी, देवनारायण ढीमर को चोटें आई हैं।
इन्हें संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। बस कंडक्टर और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment