बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,गांव से जा रहा था ननिहाल

by Kakajee News

दुर्गावती कैमूर. शनिवार को कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के सामने डहला मोड़ स्थित एनएच दो पर बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. वही  पुलिस भी सूचना पर पहुंच गयी. जहां पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक बाइक सवार व्यक्ति 50 वर्षीय मैनेजर धोबी भभुआ थाना के सरेवा गांव निवासी महिद धोबी का पुत्र बताया जाता है.

मृतक शनिवार की सुबह अपने गांव से अपने ननिहाल जमानिया के डेढ़गांवा जा रहा था. इसी बीच दुर्गावती के डहला मोड़ पर बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. उसके के तीन बेटा और दो बेटी है.  बताया जाता है मृतक का गरीब परिवार से खर्च था. वह मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाता था. लेकिन उसकी सड़क दुघर्टना में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उस गरीब परिवार का अब खर्चा कौन उठायेगा. कैसे परिवार का भरण पोषण होगा यह उसके परिवार वालों का चिंता बना हुआ है.

Related Posts

Leave a Comment