रायगढ़।प्रदेश नेतृत्व जिला प्रभारी विजय शर्मा के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व मण्डल प्रभारी पवन शर्मा के मार्गदर्शन में मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र पटेल के नेतृत्व में बांधा पाली चौक में किया गया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र पाटन विधानसभा के ग्राम बठेना में एक अनुसूचित जाति वर्ग कृषक परिवार के 5 सदस्यों की रहस्मय मौत से प्रदेश भाजपा बहुत उद्वेलित है,भाजपा परिवार इस परिवार के साथ पूरी सवेंदनाओ के साथ खड़ा है,इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश नेतृत्व व भाजपा जिला प्रभारी विजय शर्मा के निर्देशानुसार व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व मण्डल प्रभारी पवन शर्मा के मार्गदर्शन में आज सारँगढ़ विधानसभा के सालार माल्दा मण्डल के बांधा पाली चौक में मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र पटेल के नेतृत्व में मण्डल भाजपा के पदाधिकारी व अनुसूचित जाति मोर्चा की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष ज्योति पटेल,टीकाराम पटेल,ऋषिकेश पटेल,गोरादास बैरागी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू शर्मा,तेजराम डहरिया,संतोष चौहान,सुदर्शन चौहान,ख़िरसागर पटेल,अभिषेक साहू,जितेंद्र गुप्ता,किंकर मणि पटेल,प्रमोद ठाकुर,रामप्रसाद चौहान,अनिल निषाद,नकुल साहू,क्षमालाल निषाद,नारद लाल नायक,लल्लू,तपोधन पटेल,मेघनाथ पटेल,रामप्रसाद पटेल सहित शताधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
