कुंडली में मांगलिक दोष को दूर करने ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से रचाई ‘झूठी शादी’, बाद में हो गई विधवा

by Kakajee News

आज भी लोग अंधविश्वास के साथ जी रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जालंधर से सामने आया है। जहां कुंडली में मांगलिक दोष को दूर करने के लिए एक ट्यूशन अध्यापक की 13 साल के एक बच्चे से शादी रचाई गई। ये बच्चा उसी टीचर के यहां ट्यूशन करता था। जालंधर के बस्ती बावा खेल थाने की है। इस घटना की पोल तब खुली जब शादी के बाद बच्चा अपने घर पहुंचा।

दरअसल, बच्चा काफी दिनों से महिला अध्यापक के पास ट्यूशन कर रहा था। कुछ दिन पहले ट्यूशन टीचर ने लड़के माता-पिता को बताया कि पढ़ाई के लिए उसे एक हफ्ते तक उनके घर पर रहना होगा। पढ़ाई की बात थी तो बच्चे के माता-पिता ने भी हामी भर दी। इसी बीच पहले से प्लानिंग कर बैठी टीचर ने बच्चे से शादी कर ली और किसी को कानों-कान भनक भी नहीं लगी। केवल टीचर के परिवार वालों को इस बात की जानकारी थी।

बच्चे के घर जाने के बाद खुली पोल
टीचर से शादी रचाने के बाद जब बच्चे अपने घर पहुंचा तो उसमें परिवार वालों को शादी के बारे में बताया। बच्चे की बात सुन परिवार वाले तुरंत पुलिस थाने पहुंचे और टीचर के खिलाफ शिकायत की। परिवार वालों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि शिक्षक और उसके परिवार के सदस्यों ने जबरन उनके बच्चे के साथ जबरन शादी की रस्में निभाई गई हैं। बाद में शिक्षक ने अपनी चूड़ियां तोड़कर खुद को विधवा घोषित कर दिया और सुझाए गए अनुष्ठानों को पूरा करने के लिए एक शोक सभी आयोजित की गई थी।

पीड़ित परिवार ने पहले शिकायत की फिर वापस लिया
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही महिला शिक्षक को इस पुलिस में शिकायत के बारे में पता चला वो थानें पहुंच गई और मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार को आरोपी महिला शिक्षक के दबाव में अपनी शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला शिक्षक ने पुलिस को बताया कि एक पंडित की ओर से मांगलिक दोष होने की बात बताए जाने के बाद से उसका परिवार काफी चिंतिंत था। पुजारी ने ही सुझाव दिया था कि उसे ‘दोष’ से छुटकारा पाने के लिए एक नाबालिग लड़के के साथ एक प्रतीकात्मक विवाह करना होगा।

Related Posts

Leave a Comment