रायपुर। खमतराई क्षेत्र में लोगों को मुंबई के सिद्धी विनायक, शिरडी सांई बाबा, सोमनाथ समेत अन्य स्थलों का भ्रमण कराने का झांसा देकर 11-11 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। संतोषीनगर, खमतराई निवासी किराना दुकानदार पी श्रीधर राव की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध कायम किया है।
खमतराई पुलिस थाना प्रभारी विनित दुबे ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके बगल में पी कृष्णा राव के मकान में किराए पर रहने वाले रोहित बाजपेयी ने सांई ट्रेवल्स के नाम से दफ्तर खोलकर रखा था। वह लोगों को 11- 11 हजार रुपये में धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराने का झांसा दिया।
पांच फरवरी को पी श्रीधर राव से 11 हजार रुपये ले लिया और बकायदा रसीद भी दी। दस मार्च को टूर में रवाना होंने की बात भी कही थी। लेकिन तीन दिन पहले मकान मालिक को बिना सूचना दिए रोहित परिवार सहित फरार हो गया। उसने मोहल्ले के पी सरोजनी, पी रत्नम, पी कृष्णा राव, सुनीला उइके, कुमारी शेफानी मिडडे, शरद कुमार उइके, सविता बाई ध्रुव, गुरुवारी पैकरा, संतोषी ध्रुव और अन्य लोगों से भी 11-11 हजार रुपये कुल एक लाख 10 हजार रुपये तीर्थ यात्रा के नाम से ठगी की है।
318
previous post
