महिला की नृशंस हत्या, घटना धरमजयगढ़ क्षेत्र का

by Kakajee News

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के साजापाली गांव में महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होनें के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना धरमजयगढ़ अन्तर्गत ग्राम साजापाली में रहने वाले चन्द्रसाय राठिया पिता पंचराम राठिया उम्र 48 वर्ष द्वारा 03 अपै्रल को थाना धरमजयगढ़ में उसकी पत्नी चन्द्रवती राठिया (45 साल) की घर अंदर मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दिया। सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, उप निरीक्षक प्रवीण मिंज व हमराह स्टाफ घटनास्थल ग्राम साजापाली पहुंचे, शव पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के संबंध में मर्ग धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मृतिका कि मृत्यु होमोशायडल नेचर लेख किये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया है।
मृतिका का पति पूछताछ में बताया कि 02 अपै्रल को प्रातः घर के सभी लोग महुआ बीनने चले गये थे। उसकी पत्नि श्रीमति चंन्द्रावती राठिया (मृतिका) भी डोंगाघाट महुआ बीनने गई थी जो महुआ लेकर सुबह करीब 10.30 बजे घर आई। दोपहर करीब 03 बजे छोटा भाई खेत में आकर चन्द्रावती के घर में गिरे पड़े होना बताने पर घर जाकर देखा और चन्द्रावती को आवाज देकर हिलाकर व पल्टाकर देखा तो चेहरे में सिर, कपाल तरफ चोट व खुन निकला हुआ दिखा, मौत हो चुकी थी। धरमजयगढ़ पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर सभी पहलूओं पर परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment