इंस्पेक्टर और अस्पताल संचालक पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

by Kakajee News

बरेली की महिला ने एक निजी अस्पताल के संचालक और पुलिस इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। हालांकि रातभर की जांच और पंचायत के बाद मामला 35 लाख के लेनदेन का निकला, जिसमें बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
घटना सोमवार को देर शाम एक निजी अस्पताल की है। बरेली की महिला इसी अस्पताल में काम करती है। आरोप है कि सोमवार की देर शाम इंस्पेक्टर और अस्पताल संचालक ने महिला के मुंह मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप किया, विरोध पर मारपीट की। महिला थाने पहुंची और निजी अस्पताल संचालक एवं इंस्पेक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामला हाईप्रोफाइल था लिहाजा, एसपी ने आनन फानन में जांच शुरू करा दी। दूसरी ओर पंचायत का दौर भी शुरू हो गया। रातभर की मशक्कत के बाद सुबह में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। महिला ने लिखकर दिया कि 35 लाख के लेनदेन में सिर्फ मारपीट हुई थी।

Related Posts

Leave a Comment