मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के नगर थाना इलाके के सिकंदरपुर में एक शादीशुदा महिला की मौत हो गई. महिला के मायके वालों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि मृत महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है. सिकंदरपुर के बालूघाट बांध क्षेत्र में रिंकी नामक महिला की शनिवार को मौत हुई थी. जिसको लेकर रिंकी के भाई रंजीत कुमार ने पुलिस को बयान दिया कि रिंकी के पति राजेश का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था.
बहन के पति पर आरोप लगाते हुए रंजीत कुमार ने कहा कि रिंकी ने दूसरी महिला के साथ संबंधों को लेकर विरोध किया था. जिससे नाराज होकर राजेश ने अपनी पत्नी रिंकी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस का इस मामले पर कहना है कि परिवार के बयान के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है. शनिवार को ही आरोपी पति राजेश कुमार को अरेस्ट करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रिंकी का शव उसके बेडरूम से मिला था. वहीं रिंकी के मायके वालों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी थी. पुलिस ने शव को एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
270
