प्रेमी-प्रेमिका हुए फरार, तो दबंगों ने लड़के के घर पर की जमकर तोड़फोड़, थाने पहुंचा मामला

by Kakajee News

बलरामपुरः जिले के ग्राम पंचायत चुमरा में रहने वाले युवक इमरान के परिवार के घर पर कुछ लोगों ने पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने वालों का आरोप है कि युवक गांव की एक लड़की को अपने साथ ले गया है। लड़के के उसकी इस गलती की सजा उसके परिवार वालों को दी है।
सूचना मिलने के बाद वहां पर डिप्टी कलेक्टर के साथ ही पुलिस अमला भी मौके पर पहुंचा लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं भीगे हुए लड़के और लड़कीं का पता अब तक नही चल सका है। वहीं इस मामले में विजयनगर पुलिस की टीम ने विवेचना शुरू कर दी है। मामले में एसडीओपी नीतीश कुमार गौतम ने कहा कि घर में घुसकर तोड़फोड़ और सामान नष्ट करने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के ऊपर भी लड़की के अपहरण और उसे शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Related Posts

Leave a Comment