पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल जारी होने लगे हैं। 8 चरणों में हुए बंगाल चुनाव का आखिरी राउंड 29 अप्रैल को हुआ है और अब 2 मई को परिणाम आने वाले हैं। इससे पहले एग्जिट पोल्स के जरिए जनता के मूड का पता चलने वाला है। 27 मार्च से पश्चिम बंगाल में शुरू हुए चुनाव की प्रक्रिया एक महीने से ज्यादा लंबी चली है। वहीं असम में तीन राउंड में मतदान हुआ था। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक ही राउंड में मतदान हुआ था। अब एक साथ ही 2 मई को पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम आने वाले हैं। आइए इससे पहले जानते हैं, किस राज्य में जनता का क्या मूड बता रहे हैं एग्जिट पोल्स…
सीएनएक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त
इंडिया टुडे-सीएनएक्स के मुताबिक, राज्य में बीजेपी नीत को 74 से 84 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें जा सकती हैं।
कांग्रेस-डीएमके की बंपर जीत का अनुमान
एबीपी-सी वोटर के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस गठबंधन को सबसे ज्यादा 160-172 सीटें मिल रही हैं। तो वहीं बीजेपी-एआईएडीएमके को 58 से 70 सीटें मिलने का अनुमान है।
लेफ्ट को बढ़त, यूडीएफ दे सकती है टक्कर
सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, केरल में लेफ्ट की फिर से वापसी हो रही है। यहां लेफ्ट को 71 से 77 सीटें, कांग्रेस को 62 से 68 सीटें तो वहीं बीजेपी को 0-2 सीटें मिलती दिख रही है।
