रायगढ़। कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों की मदद में जेसीआई रायगढ़ लगातार जुटी हुई है । इस दौरान जरूरत मंद लोगों को नाश्ता एवं भोजन के पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है।
रोज सुबह ३० पैकेट नाश्ता जेसीआई के द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर कोविड महामारी के दौरान सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए निशुल्क बाटां जा रहा है।
जेसीआई का वर्ष भर चलने वाला नैवेद्यम प्रोजेक्ट जिसके तहत डॉक्टर रूपेंद्र पटेल के हॉस्पिटल में मरीज़ एवं उनके परिजन के लिए खिचड़ी वितरण का कार्य भी बिना रुकावट के लगातार जारी है।
इन दोनों कार्य से खुश होकर नगर निगम एवं उनकी टीम ने जेसीआई की खुले दिन से सराहना की एवं निरंतर इनको करते रहने का आश्वासन दिया। समस्त जेसीआई टीम अपने प्रेजिडेंट दीपक अग्रवाल और सचिव विकास अग्रवाल के साथ गर्व महसूस करती है की कैसे विषम परिस्थिति में भी नेक कार्य करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया जा सकता है।
उक्त जानकारी संस्था के पीआरओ आदित्य अग्रवाल ने दी।
278
