तमाम मुस्लमीन ईद की नमाज घर में पढ़ें -शकील अहमद

by Kakajee News

रायगढ़ – कोरोनो के दूसरी लहर से पूरे देश व प्रदेश में अफरा-तफरी मची हुई हजारों की संख्या में रोज प्रतिदिन संक्रमित लोगो की संख्या सामने आ रही हैं साथ ही अनगिनत लोगो की मौत की भी खबर मिल रही हैं ऐसी स्थिति में भरतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सभी मुस्लमीन लोगो से अपील की है वर्तमान हालात को देखते हुए जिस तरह हमने पूरे रमजान महीना में घर पर नमाज पढ़े रोजा रहे,तराबी की नमाज पढ़े एवं जुम्मे की भी नमाज घर पर ही पढ़े उसी तरह सभी आने वाले ईद-उल-फितर की पावन पर्व की नमाज अपने अपने घर मे अदा करे,जिससे यहाँ महामारी और न फैले ।
प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने आगे कहा कि शासन द्वारा कोरोनो महामारी को लेकर जो गाइड लाइन बनाया गया हैं पूर्णतः पालन करे,मास्क लगाये, दो गज की दूरी बनाए रखें, बार बार हाथ धोएं,घर मे रहे,और ईद-उल-फितर के पाक दिन में अल्लाह पाक से दुआ करे कि जो महामारी दुनिया मे फैली उससे जल्द से जल्द निजात मिल जाये और सभी फिर से खुशहाल हो जाये।

Related Posts

Leave a Comment