305
बिलासपुर । पूर्व तट रेल्वे के उड़ीसा एवं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘‘यास‘‘(YAAS) की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व तट रेलवे से संबंधित कई गाड़ियो को रद्द किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के बिलासपुर मंडल से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो को चक्रवात ‘‘यास‘‘ तूफान के कारण रद्द किया गया है। विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियाँ –
- दिनांक 25, 26 एवं 27 मई, 2021 को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए छूटने वाली 08477 पुरी- योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रद्द रहेगी ।
- दिनांक 24, 25 एवं 26 मई, 2021 को योगनगरी ऋषिकेश से पुरी के लिए छूटने वाली 08478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी स्पेशल रद्द रहेगी ।
- दिनांक 26 मई, 2021 को पुरी से जोधपुर के लिए छूटने वाली 02093 पुरी-जोधपुर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी ।
