पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने दिवंगत मनोहरी देवी को दी विनम्र श्रद्धांजलि

by Kakajee News

रायगढ़। देश के जाने-माने छत्तीसगढ़ की धरती के कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने श्री श्याम मंडल के पूर्व अध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल की माता व वर्तमान प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल की दादी श्रीमती मनोहरी देवी के दुखद निधन पर गहरा शोक जताया है। समाजसेवी महावीर अग्रवाल को भेजे अपने शोक संदेश में पं. दुबे ने कहा कि यह अत्यंत दुख का समाचार है कि आपकी दादी जी का स्वर्ग गमन हो गया है। घर के छायादार पेड़ का जाना जीवन में बहुत तपन दुख देता है। मैं आपके दुख में सहभागी हूं।
उद्योगपति मुरलीधर अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
प्रसिद्ध उद्योगपति व नगर पंचायत खरसिया के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरलीधर अग्रवाल ने समाजसेवी महावीर अग्रवाल की दादी श्रीमती मनोहरी देवी के दुखद निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

Related Posts

Leave a Comment