शादी-ब्याह में जमकर डांस, उड़ रहीं प्रोटोकॉल की धज्जियां

by Kakajee News

लखीमपुर-खीरी में शादी ब्याह के नाम पर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दिन भर सड़कों पर लोगों की आवाजाही और बाजार खुलने की निगरानी करने वाली पुलिस गांव की ओर देखती ही नहीं है।
यह वीडियो जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर खीरी टाउन कस्बे के पट्टी रामदास मोहल्ले का है। जहां सोमवार की रात एक शादी समारोह में भारी भीड़ जुटाई गई। इस भीड़ में 80 फ़ीसदी लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं थे। शादी की पार्टी के बाद रात 10 बजे यहां नाच गाना भी हुआ। जिस जगह समारोह हो रहा था, वहां से न थाना दूर था और ना ही पुलिस चौकी। लेकिन इस तरह किसी ने ध्यान नहीं दिया। गांवों में अभी भी रात को शादियां हो रही हैं। द्वाराचार हो रहा है और उसमे भीड़ भी जुट रही है।

Related Posts

Leave a Comment