गढ़वा के बरडीहा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी का शव चार दिन बाद कब्र से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने गांव के ही कुछ युवकों पर बेटी को प्रेम प्रसंग में जहर देकर मारने के आरोप में नामजद केस दर्ज कराया है।
अपनी शिकायत में मृतका के पिता ने है कि 18 मई की रात में उनकी 14 वर्षीया बड़ी बेटी और 12 वर्षीया छोटी बेटी को गांव का ही शमशेर बहला-फुसलाकर ले गया था। बच्चियों से उसने कहा था कि रिजवान और इजहार अंसारी ने उन्हें मिलने बुलाया है। एक घंटे बाद दोनों घर लौटीं। दूसरे दिन दोनों ने तबीयत खराब होने की जानकारी सहेली को दी। उसकी सहेली ने जब शमशेर से पूछताछ की तो उसने एक पैकेट में पाउडर देकर कहा कि इसे खिला देना, वह ठीक हो जाएगी। लेकिन, पाउडर खाने के बाद देर रात लड़कियों के पेट में दर्द शुरू हो गया। इस पर परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बड़ी बेटी की मौत तो गई। मृतका के पिता ने किशोरी का शव दफना दिया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पं गांव पहुंचे। इसके बाद शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतका के घर से पाउडर का पाउच भी बरामद किया है। उसमें मिला सफेद पाउडर सल्फास बताया जा रहा है।
313
