अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ के अध्यक्ष श्री रमा शंकर प्रसाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्ग दर्शन मे तहसील विधिक सेवा समिति सारंगढ के तत्वावधान मे उप जेल सारंगढ मे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरीश कुमार अवस्थी के तत्वावधान मे आज दिनांक 21-6-2021 को विचाराधीन बंदियो को योग से होने वाले लाभ एवं उसके महत्व के बारे में बताए जाने के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में श्री हरीश कुमार अवस्थी द्वारा योग से होने वाले लाभ एवं उसके महत्व के बारे मे बताया तथा योग प्रशिक्षक श्री सुभाष चंद पटेल द्वारा योग के बारे मे विस्तार पूर्वक जागरूक करते हुए योग के लाभ एवं योग करने से हमारे शरीर को क्या क्या लाभ मिलता है उसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी योग प्रशिक्षक श्री सुभाष चंद पटेल द्वारा विचाराधीन बंदियो को योग शिक्षा प्रदान की गई तथा विभिन्न योग कौशल के बारे मे विचाराधीन बंदियो का मार्गदर्शन किया गया साथ ही न्यायधीश श्री मोहित सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राकेश कुमार सोरी, उप जेल अधीक्षक श्री चोल साय चेरवा सारंगढ के द्वारा उप जेल सारंगढ मे बंद विचार धिन बंदियो को प्रति दिन योग करने का सलाह दिये तथा योग से हमारे मन एवं शरीर को शांति प्रदान मिलती है योग हि हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है, उक्त योग शिविर मे उप जेल सारंगढ मे पदस्थ डा• डी. डी. साहू पेनल अधिवक्ता श्री प्रकाश चौधरी तहसील विधिक सेवा समिति सारंगढ से रविन्द्र कुमार बेहरा पैरालिगल वालिटियर नारद प्रसाद श्रीवास एवं उप जेल सारंगढ के समस्त कर्मचारी गण का सहयोग तथा योगदान सराहनीय रहा उप जेल सारंगढ मे बंद विचाराधीन बंदियो द्वारा प्रति दिन योग करने का संकल्प लिया गया साथ ही इस योग शिविर मे 89 बंदियो ने भाग लिया और योग कर बहुत ही आनंद के साथ खुशी जाहिर करते हुए भुरी भुरी प्रशंसा किया ।
269
