4 मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, 40 लोगों को बचाया गया, बचाव कार्य जारी

by Kakajee News

दक्षिण मुंबई के फोर्ट एरिया में एक 4 मंजिला इमारत के तीसरे फ्लोर की छत गिर गई। शुक्रवार सुबह ही हुई इस घटना में अब तक 40 लोगों को बचाया जा चुका है। किसी के भी घटना के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस का कहना है कि इस इमारत के तीसरे फ्लोर में रिपेयरिंग का काम चल रहा था, जिस दौरान यह हादसा हुआ है। फायर ऑफिसर ने कहा कि फिलहाल इमारत से मलबा हटाया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment