घोड़ी पर नहीं चढ़ पाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, जानें क्या था पूरा मामला

by Kakajee News

इन दिनों शादी-बारात का सीजन चल रहा है। चारों तरफ से बैण्डबाजा और शादी की रस्मों की खबरें आ रही हैं। कुछ जगहों से शादी को लेकर विवाद भी सुनने को मिले। कई जगहों पर लड़कियों ने दूल्हे में कमी को देखते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार की वजह भी बड़ी अजीब सी सुनने को मिल रही हैं। यूपी के शाहजहांपुर जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सुनने को मिला। यहां एक दुल्हन ने सिर्फ इस बात के चलते शादी करने से इनकार कर दिया कि दूल्हा घोड़ी पर नहीं चढ़ पा रहा था। घोड़ी पर चढ़ते समय दूल्हा कई बार जमीन पर गिर गया। दूल्हे को लडखड़ा देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से बारातियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने काफी देर तक दुल्हन को समझाया लेकिन वह राजी नहीं हुई।
शाहजहांपुर शहर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लान में गुरुवार को एक विवाह समारोह था, लेकिन शराब के नशे में चूर सुभाषनगर मोहल्लन निवासी दूल्हा बारात चढ़ने के समय घोड़ी पर बैठते वक्त कई बार गिरा। शराबी दूल्हे की हालत देखकर खुटार निवासी दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात विवाद होता रहा, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बारात लेकर वापस चला गया। लड़की बोली, जिंदगी खराब होने से बच गई।

Related Posts

Leave a Comment