एक-एक कर नदी में समा गए तीन बच्चे, नहाने के दौरान हुआ हादसा, तीनों मौत से गांव में मातम

by Kakajee News

बलरामपुर। जिले के चनान नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। गोताखोर की टीम ने तीनों बच्चों का शव बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव का मामला है। बताया जा है कि तीनों बच्चे नवाडीह गांव नहाने के लिए नदी गए थे। वहीं नदी के तेज बहाव में तीनों बच्चे एक-एक कर बह गए। बताया जा रहा है कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों मासूम डूब गए। नदी में तीन बच्चों के डूबने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोताखोर की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं एक-एक कर तीनों की लाश बरामद किया। मौत की से गांव में मातम पसर गया।

Related Posts

Leave a Comment