बाघ के हमले से बचते हुए बत्तख ने ऐसे चखाया मजा, वायरल वीडियो ट्वीट कर आनंद महिंद्रा ने सिखाया बिजनेस

by Kakajee News

अगर हमें पता लगे कि बाघ और बत्तख एक तालाब में भिड़े हैं तो यह मानने में जरा भी संकोच नहीं होगा कि जीत बाघ की ही होगी। हालांकि, कभी-कभी पासा पलट भी सकता है और ऐसे ही एक वाकये का वीडियो आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से रोचक वीडियो शेयर करते हैं। यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।
वीडियो में एक बत्तख और बाघ तालाब में हैं। बाघ बत्तख पर हमला करने की कई बार कोशिश करता है लेकिन बत्तख उसके चकमा देकर खुद को बचा लेता है। आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो एक बिजनेस ट्रिक बताते हुए शेयर किया है।

pic.twitter.com/x7VfWO9XZ7

वीडियो में बाघ जैसे ही बत्तख हमला करता है, तो वह खुदको पानी में छिपकर बचा लेती है। वीडियो को अब तक 42 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


आनंद महिंद्रा ने इसके साथ लिखा है, ‘किसी भी मैनेजमेंट लेक्चर की तुलना में यह वीडियो बेहतर समझाता है कि कैसे व्यापार में छोटे, चतुर और हाजिरजवाब होने का फायदा है। इसलिए बड़ी कंपनियों को नए मौकों को समझने के लिए अब स्टार्टअप टीमें बनानें और स्टार्टअप कल्चर अपनाने की जरूरत है।’

Related Posts

Leave a Comment