बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा कोरोना संकट के पश्चात आरंभ हो रहे क्रिकेट सत्र के लिए तैयारियां आरंभ कर दी है। जिसके अंतर्गत सीनियर गु्रप में रवि सिंह (जिले के रणजी खिलाड़ी ) सहित 30 लोगों का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी चयनित खिलाडिय़ों को प्रख्यात कोच व वरिष्ठ खिलाडिय़ों के मार्गदर्शन में एक माह का फिटनेस कैंप लगाया जाएगा। इस फिटनेस कैंप में क्रिकेट से जुड़ी हुई विभिन्न प्रकार की शारीरिक व मानसिक मजबूती लाने के लिए खिलाडिय़ों को तैयार किया जाएगा। इन सभी रणजी खिलाडिय़ों को गेंदबाजी, बल्लेबाजी, फिल्डिंग, विकेट किपिंग आदि से जुड़ी हुई स्कील के बारे में भी अपग्रेड किया जाएगा। सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि यह कैंप वीर नारायण सिंह स्टेडियम परसदा रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे एवं वरिष्ठ खिलाडिय़ों संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, पंकज बोहीदार, जफर उल्लाह सिद्धिकी, महेन्द्र साव, किशोर पटनायक, महेन्द्र यादव, महेश दिधीची, चंद्रहास सिंह दुबे, चंद्रेश यादव, अमित कुंवर, गगनदीप सिंह, सचिन चौहान, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, राजा गोरख, संतोष गुप्ता, आलोक पांडे, स्टेट अंपायर विशाल सिंघानिया, प्रवीण शराफ, महेश वर्मा आदि ने रवि के चयन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
ये है चयनित टीम
इसमें चयनित जिले के खिलाड़ी रवि सिंह, जिले के निवासी शुभम अग्रवाल के साथ-साथ अखिल, अमनदीप खरे, अनुज तिवारी, आशीष पांडे, आशुतोष सिंह, सत्यविकास शर्मा, गगनदीप सिंह, एम रवि किरण, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद शहनवाज हुसैन, नमन धु्रव, पंकज राव, पवनदीप सिंह, ऋषभ तिवारी, सानिध्य हुरकत, संजीत देसाई, शाकीब अहमद, शशांक चंद्राकर, शशांक सिंह, शुभम सिंह, शुभम सिंह ठाकुर, सिद्धार्थ अग्रवाल, स्नेहिल चड्डा, सौरभ खरवार, सौरभ मजूमदार, व्ही नितीश राव, वीरप्रताप सिंह, विवेक बोरकर शामिल है।
216
