इंग्लिश मीडियम स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक के लिए महेन्द्र सिंह धोनी का आवेदन,नहीं पहुंचे इंटरव्यू में, मामला थाने तक पहुंचा

by Kakajee News

रायगढ़. प्रदेश में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए मंगवाए गए ऑनलाइन आवेदन में मवन अजीबोगरीब आवेदन आया है जिसको लेकर रायगढ़ के शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों को जवाब दने में हंसी भी आ रही है और जवाब भी नहीं सूझ रहा।  
दरअसल आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए बुलाए गए आवेदन में एक अभ्यर्थी का नाम महेंद्र सिंह धोनी है । बात यहीं खत्म नहीं होती, उसने अपने पिता के नाम में सचिन तेंदुलकर लिखा हुआ है। आवेदन के डिटेल में यह बताया गया है कि अभ्यर्थी 98 प्रतिशत अंकों के साथ छत्रपति वीर शिवाजी टेक्निकल यूनिवर्सिटी दुर्ग से ग्रेजुएट है। उसे रायपुर निवासी बताया गया है।  
इस संबंध में हमारे संवाददाता ने रायगढ़ के जिला शिक्षाधिकारी आरपी आदित्य से बात की तो उन्होंने बताया कि चूंकि आवेदन आया है इसलिए कट ऑफ के हिसाब से उसका नाम सुची में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि नाम अजीब जरूर है लेकिन चूंकि आवेदन आया है इसलिए नाम के आधार पर आवेदन खारिज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कोई शरारतपूर्ण ढंग से आवेदन किया हो लेकिन इसका बाकायदा डिटेल निकाला जाएगा और अभ्यर्थी का डिटेल्स गलत पाए जाने पर नोटिस भी इशू किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment