रायगढ़। चोरी चली गई टीवी के असल मालिक का पता चलने पर खरसिया पुलिस ने जब्त की गई टीवी को उसके मालिक को सौंप दिया है।
पुलिस चौकी खरसिया स्टाफ द्वारा 01 मार्च को आरोपी प्रेम पेटारी से चोरी की एक माइक्रोमैक्स टीवी जप्त किया गया था, मामले में खरसिया पुलिस आरोपी पर धारा 41(1-4) सीआरपीसी 379 आईपीसी के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया था। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर टीवी मालिक का पता किया जा रहा था जो पिछले 6 माह से घर से बाहर थे , जिस पर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा टीवी के मालिक का पता करने धारा 403 आईपीसी का इस्तगासा न्यायालय में पेश की। टीवी मालिक श्रीमती लक्षन देवी चौहान को चौकी खरसिया द्वारा चोरी की टीवी बरामद किए जाने की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम से संपर्क की, जिसे न्यायालय से सुपुर्दनामा में टीवी प्राप्त करने में मदद कर चौकी प्रभारी द्वारा आज न्यायालय आदेश बाद टीवी की स्वामी को टीवी सुपुर्दनामा में दिया गया।
268
previous post
