रायगढ़। ये नजारा खरसिया के रायगढ़ चौक से डभरा जाने वाली सड़क की है। इस मार्ग पर आए दिन ऐसी घटना हो रही है। आने वाले समय बरसात के है और इन सड़कों की हालत बद से बदतर हो जाएगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था तो प्रभावित होगा साथ साथ नागरिकों को भी आवाजाही में बड़ी दिक्कत होगी।
रायगढ़ चौक से फगुरम से पहले खरसिया विधानसभा व फगुरम से चन्द्रपुर विधानसभा है। इस सड़क में जगह जगह गढ्ढे बने हुए है और चन्द्रपुर क्षेत्र में लगे डीबी पावर, आरकेएम प्लांट, ऐथेना प्लांटों के लिए कोयला परिवाहन इसी सड़क से होता है जो प्रतिदिन करीब हजारों 18 चक्का वाले ट्रकों का इस मार्ग में आवागमन होता है। बरसात के दिनों में सड़कों की दुर्दशा शुरू हो चुकी है। जबकि अभी पूरा बरसात बाकी है। जान हाथ में लेकर मुसाफिरों को इन सड़कों पर मजबूरी में चलना पड़ रहा है।
खरसिया के डभरा मार्ग पूरी तरह जर्जर है। यह मार्ग राहगिरों के लिए जानलेवा बन चुकी है। खरसिया-डभरा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। पानी गिरने से गड्ढो में पानी भर जाने से पता नही चल पता कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां है यही वजह है कि इस मार्ग में लगातार दुर्घटना घटित होने लगी है।
