227
गोंडा के कटरा बाजार के एक गांव में मामूली कहासुनी में पति ने गड़ासे से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद रात को ही पैदल चलकर गांव से करीब 10 किमी दूर गोंडा लखनऊ रेलखंड पर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
थाना कटरा बाजार के मझौवा धोबिन पुरवा निवासी सिपाही लाल का रविवार आधी रात को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। गुस्साए सिपाही लाल ने मृतका पत्नी माधुरी पर घर मे रखा बांके से गले पर हमला बोल दिया जिससे पत्नी की गला कटने से मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस वारदात से सिपाहीलाल घबड़ा गया। और घर से पैदल ही करीब 10 किमी दूर कपूरपुर के पास गोंडा लखनऊ रेल लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कट कर जान दे दी। सुबह सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके से दोनों मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
