सोशल मीडिया पर कमाल की चीजें वायरल होती हैं। ऐसी चीजें जिन्हें आप अपनी आंखों के सामने शायद ही देख पाएं। ऐसा ही कमाल का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक भालू एक बाघ को डराता दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भालू बाघ को डराकर भगा देता है और खूंखार समझे जाने वाला बाग बिल्ली की तरह भाग जाता है।
इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुधा रामन ने ट्वीटर पर पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “आलसी भालू एक बआघ को डराते हुए.. जंगलों में कुछ दुर्लभ नहीं है।”
वीडियो को देखकर लोग खूब हैरान हो रहे हैं. अक्सर ऐसा समझा जाता है कि बाघ एक खतरनाक जानवर है और जंगल के दूसरे जानवर उससे डरकर रहते हैं। असल में ऐसा होता भी है लेकिन इस वीडियो में मामला थोड़ा उलट हो गया। इस वीडियों को अब तक 3.5 हजार लोगों ने देखा है और सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
