भाजपा प्रदेश मंत्री ओ पी चौधरी ने कोविड-19 चुनौती मान. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट्र विषय पर संबोधित किया
रायगढ़:- आज संध्या रायगढ़ विधानसभा की कोविड 19 की इस भीषण महामारी में जिला स्तरीय कोविड-19 चुनौती मान. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट्र विषय पर ई सेमिनार का वर्चुअल आयोजन हुआ, इस सेमिनार को इस कार्यक्रम के सम्भागीय प्रभारी व भाजपा प्रदेश मंत्री ओ पी चौधरी ने बहुत विस्तार पूर्वक संबोधित किया,और उन्होंने इस कोरोना की दोनो लहर को विपक्ष के असहयोग के बाद भी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने किस तरह सराहनीय तरीके से निपटा इसपर बताया,और देश के वेक्सिनेशन के विस्तार और जरूरत को समझाया,आज के उनके इस उद्द्बोधन को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व जशपुर जिले के संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला,नगर निगम के पूर्व सभापति व वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय,भाजपा आई टी सेल व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सरगुजा संभाग प्रभारी पवन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं वर्चुअल शामिल हुए !
290
