बलरामपुर। रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 13 में आज सुबह 5 के करीब घर के दीवाल गिरने से 3 मासूम बच्ची एवं दंपति दब गए जिससे एक बच्ची की मौत हो गई वहीं सभी घायल होगी सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा तत्परता का परिचय देते हुए 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले प्रमोद रवि उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी सुनीता देवी उम्र 34 वर्ष अपने बच्ची राधा उम्र 10 वर्ष, खुशबू उम्र 8 वर्ष,काजल उम्र 9 वर्ष के साथ सोए थे इसी दौरान घर के बगल में जर्जर घर मूसलाधार बारिश के कारण दिवाला गिरा जो उनके घर के दीवाल पर गिर गया जिससे इनका भी दीवाल गिर गया एवं पाचो दब गए जिससे उनके 8 वर्षीय बच्ची खुशबू की मौत हो गई वहीं सभी घायल हो गए सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। खुशबू कक्षा चौथी में पढ़ती थी। 100 बिस्तर अस्पताल के अधीक्षक डॉ शरद चंद के देख रेख में घायलों का इलाज चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने घायलों के उचित इलाज के लिए डॉक्टर से बात की वही घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद देने की बात कही।
स्थानीय लोगों की तत्परता से चार लोगों की बची जान
दीवाल गिरने से जहां एक की मौत हो गई वहीं चार लोगों की जान स्थानीय लोगों की तत्परता से बची घटना के बाद बड़ी संख्या में अगल-बगल के लोग एकत्रित हो गए जिनके द्वारा साहस का परिचय देते हुए तत्काल मलबे को हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकल गया थोड़ी सी भी दो देरी सभी के जान पर बन जाती।
जर्जर घर आज टूटना था जिससे पहले हो गई घटना
जर्जर घर पिंटू भुइयां का बताया जा रहा है जो टूट गया था जिसे आज तोड़ना था परंतु तोड़ने से पहले हृदय विदारक घटना हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया।
