युवती को पेट्रोल डालकर जलाया, अस्पताल में तोड़ा दम

by Kakajee News

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा क्षेत्र के एक गांव में युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवती को दिल्ली के हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहांइलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुजार्नगर इलाके में प्रेमी के छोटे भाई द्वारा युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना में आज उसने हायर सेंटर दिल्ली में दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र के ग्राम मुंडाखेड़ा में एक युवक के पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह युवक के छोटे भाई पवन को संबंध पसंद नहीं था और इसी कारण कल करीब साढ़े 11 बजे पवन ने युवती को अपने घर में पानी देने के बहाने से बुलाया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह 40 प्रतिशत जल गई थी।

युवती को खुर्जा सरकारी अस्पताल में भर्ती करा गया, लेकिन हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया था। गहन चिकित्सा उपचार के बाद भी शरीर में अधिक संक्रमण फैलने पर आज सुबह उसकी मौत हो गई। एसएसपी का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर आरोपी पवन को गंभीर धाराओं में जेल भेजा जा रहा है जबकि घटना के समय उसका लोकेशन कहीं और का मिला है।

Related Posts

Leave a Comment