अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ी चक्रधरनगर पुलिस, आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब की जप्ती, कोटमार रेल्वे फाटक के पास पकड़ा गया आरोपी….

by Kakajee News

      थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक विक्‍कू ठाकुर, चन्द्रकुमार बंजारे द्वारा दिनांक 13.07.2021 को मुखबिर सूचना पर कोटमार रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को दो प्लास्टिक थैला अंदर 5 लीटर क्षमता वाली 4 नग प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब लगभग 20 लीटर लेकर जाते हुए पकड़े, आरोपी अपना नाम सुनील चौहान पिता राम सिंह चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी कोतरलिया का रहने वाला बताया । पुलिस को सूचना मिली थी कि पतरापाली से कोतरलिया की तरफ से महुआ शराब दो थैले में लेकर एक व्यक्ति पैदल जा रहा है, सूचना पर चक्रधरनगर पेट्रोलिंग द्वारा कार्रवाई करते हुए शाम करीब 16:30 बजे कोटमार रेलवे फाटक के पास आरोपी को पकड़े । आरोपी पर धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Posts

Leave a Comment