रायगढ़। दुष्कर्म मामले का लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी अंततः पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी चक्रधरनगर में रहने वाले निताई देवनाथ उर्फ निताई बंगाली पर 24 फरवरी को थानाक्षेत्र की एक महिला द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर आरोपी पर धारा 376 भादवि दर्ज किया गया । पीडिता विशेष वर्ग की सदस्या होने से प्रकरण में एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ी गई, आरोपी को थाने में अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी पर रिपोर्ट दिनांक से फरार था जिसे आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था । पीडिता ने बताया कि नवंबर 2020 के समय आरोपी पहले उसका मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उसके साथ घर परिवार की बातें करता था, कुछ दिनों बाद पसंद करता हूं कहकर शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता उससे दूर होने लगी तो निताई बंगाली उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता हिम्मत कर अपने परिवारवालों को घटना बताई और थाना चक्रधरनगर में अपराध रिपोर्ट दर्ज करायी जिसके बाद से आरोपी फरार था। आरोपी निताई देवनाथ पिता स्वर्गीय श्रीवासचंद्र देवनाथ उम्र 35 साल निवासी सुभाषनगर बंगाली कॉलोनी थाना चक्रधरनगर को आज दिनांक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
230
