अटेम्प्ट टू मर्डर केस के दो फरार आरोपी गिरफ्तार , पूंजीपथरा व लैलूंगा से किये गए गिरफ्तार

by Kakajee News

रायगढ़। जमीन बाड़ी के विवाद पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी जिसके बाद से दो आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें सूचना मिलने पर छाल थाना प्रभारी विवेक पाटले एंड टीम ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना छाल के ग्राम कूड़ेकेला में रहने वाले भाई गोपी दास महंत उसके भाई कृष्णा दास महंत के साथ गांव के राजु ठाकुर, बिट्टु उर्फ कन्हैया ठाकुर, राजेश सिंह, विशम्भर सिंह के बीच काफी दिनों से खेत, बाड़ी के विवाद था जिसे लेकर वे एक दूसरे परिवार से रंजिश रखते थे। इसी रंजिश पर 20 जनवरी 21 की रात्रि 08 बजे राजू ठाकुर, बिट्टु उर्फ कन्हैया ठाकुर राजेश सिंह, विशम्भर सिंह एक राय होकर गोपी दास और कृष्णा दास महंत के साथ गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये जिसके बाद दोबारा सभी गोपीदास महंत के घर घुसकर डंडा, हाथ मुक्का से गोपी दास महंत एवं कृष्णा दास महंत को मारपीट किये।
घटना को लेकर घायल हुए व्यक्ति की मां श्रीमती सावित्री बाई के शिकायत पत्र पर 08 फरवरी 2021 को आरोपीगण के विरूद्ध धारा 294, 323, 325, 506, 459, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना दौरान घायल कृष्णा दास महंत के मुलाहिजा रिपोर्ट के क्यूरी कराकर प्रकरण में धारा 307 भादवि जोड़ी गई।
घटना के बाद से चारों आरोपी कुडेकेला अपने घर से फरार हो गये थे। आरोपी आरोपी कन्हैया उर्फ बिट्टू ठाकुर तथा राजेश सिंह ठाकुर के लैलूंगा, पूंजीपथरा क्षेत्र में छिपकर रहने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा स्टॉफ के साथ दबिश देकर आरोपी कन्हैया उर्फ बिट्टू ठाकुर पिता नारायण उर्फ बबलू ठाकुर उम्र 23 वर्ष राजेश सिंह ठाकुर पिता विसंभर सिंह ठाकुर उम्र 24 निवासी कुडेकेला थाना छाल को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना कबूल किया गया है, जिन्हें आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment