पानी के साथ महिला ने निगल लिया नकली दांत, चली गई जान, डॉक्टर भी हैरान

by Kakajee News

मेडिकल साइंस में कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जब डॉक्टर्स हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला चेन्नई से सामने आया है, जहां एक महिला की एक गलती भारी पड़ गई और उसकी जान निकल गई. महिला ने पानी पीते वक्त गलती से अपना नकली दांत निगल लिया।
दरअसल, यह मामला चेन्नई के रामपुरम का है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 43 साल की महिला को नकली दांत लगा हुआ था। गलती से महिला ने पानी पीने के दौरान अपना दांत ही निगल लिया। महिला का नाम राजलक्ष्मी बताया गया है।

राजलक्ष्मी ने पोरूर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से तीन नकली दांत लगवाए थे। एक दिन पानी पीते समय, राजलक्ष्मी ने उन्हीं में एक दांत को निगल लिया। जिसके बाद उन्हें उल्टी हुई और वो बेहोश हो गई। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उनकी जांच की, स्कैनिंग रिपोर्ट में कुछ भी नहीं मिला, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन इसके अलगे ही दिन महिला को दिक्कत हुई और वह अचानक बेहोश हो गई। दोबारा अस्पताल ले जाते समय राजलक्ष्मी की मौत हो गई। अस्पताल जब ले जाया गया तब डॉक्टर्स ने कहा कि राजलक्ष्मी की मौत हो चुकी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके बाद रोयाला नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के वास्तविक कारण की जांच के लिए यह मामला पुलिस में भी दर्ज भी किया गया है। फिलहाल इस मामले की पूरी जांच चल रही है, सम्बंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment