रायगढ़। पुलिस की घेराबंदी और आबकारी अमले की नाकाम कोशिशों के कारण एक तरफ जहां पड़ोसी ओडिसा से मादक पदार्थो की तस्करी बदस्तूर जारी है, तो दूसरी ओर पुलिस गाहे-बगाहे इन पर गाज भी गिराती रही है। ताजा मामले में पुलिस ने 15 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर डोंगरीपाली पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ’सोहेला- बरमकेला मुख्य मार्ग में बिरनीपाली बैरियर के पास’ घेराबंदी कर ओडिसा से एक काले सफेद रंग के बिना नम्बर बजाज प्लेटिना 100 में मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी कर रहे आरोपी ताराचंद जयसवाल तुलाराम डडसेना को अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों से पास से कुल ’15 कि.ग्रा. गांजा (कीमती करीबन 75,000), एक बिना नम्बर वाली बजाज प्लेटिना 100 बाइक (कीमती15,000)’ की जप्ती की गई है। आरोपी ताराचंद जायसवाल उम्र 52 वर्ष साकिन मकान नं0 98 रायपुर रोड बाबाकुटी थाना सारंगढ जिला रायगढ़, तुलाराम डडसेना उम्र 50 वर्ष साकिन रिसेकेला थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) पर थाना डोंगरीपाली में धारा 20 (ठ) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवई कर रिमांड पर भेजा गया है। एसडीओपी प्रभात पटेल के निर्देशन पर कार्रवाई में थाना डोंगरीपाली के सहायक उप निरीक्षक रामकुमार मानिकपुरी, आरक्षक कृष्ण कुमार डनसेना, किशोर कुमार एक्का, जगजीवन जोल्हे, गजानंद पटेल की सक्रियता रही है।
