किंग कोबरा को किस करने की कोशिश, जीभ में डस गया सांप… चंद मिनटों में हो गई मौत

by Kakajee News

फिलिपींस। पंगासिनान प्रांत के एक्सपर्ट ने भीड़ के सामने एक सांप को किस करने की कोशिश की लेकिन सांप ने उन्हें काट लिया और वहीं उनकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सांप को भी मार दिया।


62 साल के बर्नार्डो अल्वारेज का दावा था कि वह सांप के जहर से ‘इम्यून’ हैं। यह कहते हुए उन्होंने एक कोबरा को उठा लिया था और भीड़ देखती रही। हालांकि, सांप को दिखाते हुए वह कुछ ज्यादा ही नजदीक ले आए और उसने अल्वारेज की जीभ पर काट लिया।
अल्वारेज वहीं गिर पड़े और दर्द से कराहने लगे। पुलिस और मेडिकलकर्मी फौरन उन्हें बचाने की कोशिश में पहुंचे लेकिन तब तक अल्वारेज की जान चली गई।

Related Posts

Leave a Comment