ट्रेलर व मेटाडोर में जोरदार टक्कर, ड्राइवर-खलासी हुए घायल,खरसिया-रायगढ़ एनएच पर हुआ हादसा

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाएं की खबरे सामने आ रही है। इसी तरह की घटना में आज सुबह ट्रेलर व मेटाडोर की जोरदार टक्कर में चालक व खलासी घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांशीचुआ के पास मेन रोड में आज मेटाडोर और ट्रेलर दोनों आपस में भीड गए। जहां एक गाड़ी का ड्राइवर और खलासी बुरी तरह केबिन में फंस रहा।

मौके पर पहुंची भूपदेवपुर थाने के टीआई उत्तम साहू एंड टीम ने केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकलवाया। वहीं इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। खरसिया से रायगढ़ की और जाने वाली नेशनल हाईवे पर भूपदेवपुर थाने के अंतर्गत आने वाले कांशीचुआ के पास मेन रोड पर यह घटना हुई है। बहरहाल मौके पर पहुंची भूपदेवपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment