रायपुर। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए पांच किलो वाला छोटा गैस सिलिंडर लांच किया है। इसे छोटू नाम दिया गया है। कंपनियों का कहना है कि इसे लांच करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि उपभोक्ता अपनी आवश्यकातनुसार गैस सिलिंडर की खरीदारी कर सके। पांच किलो का होने के कारण इसे बड़ी आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। इसलिए लोग इसे काफी पसंद करेंगे। साथ ही ये काफी कम कीमत में भी उपलब्ध है। इसकी कीमत करीब 300 रुपये है। डीलरों के पास ये छोटा गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध है।
ओटीपी वाले नियम से अभी भी हो रही परेशानी
पिछले महीने नवंबर से शुरू हुए ओटीपी के नियम ने उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ दी है। इसकी वजह से अपना मोबाइल नंबर और पता अपडेट करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन गैस एजेंसियों में देखी जा सकती है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के पास गैस सिलिंडर पहुंचने में समय भी काफी लग रहा है। अकेले राजधानी में ही अभी भी करीब 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के पते व मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो पाए हैं।
सर्विस और बेहतर बनाने पर जोर
इन दिनों गैस कंपनियों द्वारा अपने डीलरों को विशेष रूप से कह दिया है कि वे अधिक से अधिक ग्राहकों की सुविधाओं पर फोकस करे और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीलरों के पास कंपनी अधिकारियों के नंबर भी लगा दिए गए जिनके पास शिकायत की जा सकती है।
344
