भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही है और टीम ने 2 विकेट खोकर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस समय मनीष पांडे और कप्तान शिखर धवन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 59 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए।
भारत की मैच पर पकड़ मजबूत
24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 174/2, शिखर धवन 49 और मनीष पांडे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 89 रनों की जरूरत है और अभी 26 ओवर का खेल बचा हुआ है। कहा जा सकता है कि भारतीय टीम जीत की तरफ बेहद तेजी से बढ़ रही है।
धवन खेल रहे हैं कप्तानी पारी
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163/2, मनीष पांडे 8 और शिखर धवन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए 100 रनों की दरकार है और अभी टीम के पास 8 विकेट बचे हुए हैं।
150 के पार पहुंचा भारत का स्कोर
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/2, मनीष पांडे 2 और शिखर धवन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने महज 20 ओवर में 150 का आंकड़ा पार कर लिया है और अब टीम को जीत के लिए महज 110 रनों की दरकार है।
मनीष पांडे के पास बढ़िया मौका
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146/2, शिखर धवन 33 और मनीष पांडे बिना खाता खोले खेल रहे हैं। मनीष को नंबर चार पर भेजा गया है और उनके पास खुद को साबित करने का यह शानदार मौका है। पृथ्वी शॉ और ईशान किशन ने इस मैच को एकतरफा बना दिया है।
