रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा घरघोड़ा क्षेत्र में अवैध कबाड़ की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। पड़ोसी प्रांत व आसपास के जिलों से कबाड़ की खेप लाकर क्षेत्र के उद्योगों में चोरी छिपे खपाया जा रहा है और क्षेत्र के कबाड़ तस्कर इस गोरखधंधे से चांदी काट रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में घरघोड़ा पुलिस ने अवैध कबाड़ लोड माजदा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिससे 10 टन कबाड़ की बरामदगी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा आज मुखबीर सूचना पर जय स्तंभ चौक के पास नाकेबंदी कर लैलूंगा की ओर से आ रही मालदा वाहन क्रमांक सीजी 04 एम.के.ध्2669 को पकड़ा गया । वाहन को चेक करने पर वाहन में टीना, लोहा, सायकल फ्रेम, मशनरी पार्ट्स, मोटरसाइकिल फ्रेम, लोहे के टुकड़े लोड था , जिसका वजन करीब 10 टन कीमती करीब 3 लाख रूपये है । वाहन का चालक चांदूल बाग निवासी पालीडीह पत्थलगांव का होना बताया तथा कबाड़ को पूंजीपथरा की फैक्ट्री में बिक्री करने ले जाना बताया गया है । आरोपी वाहन चालक के पास कबाड़ के संबंध में कोई कागजात नहीं थे, वाहन में लोड़ कबाड़ चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर आरोपी चांदूल बाग पिता दीनदयाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी पालीडीह थाना पत्थलगांव जिला जशपुर पर धारा 41(1़4) 379 की के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । घरघोड़ा पुलिस द्वारा संपत्ति मालिक की तलाश की जा रही है।
