रेनाल्ट की गाड़ियों से ग्राहक परेशान, नट भी लेना हो तो बिलासपुर पड़ता है जाना

by Kakajee News

रायगढ़. देश की जाने मानी चार पहिया बनाने वाली कंपनी रेनाल्ट का शो रूम रायगढ़ में नही है उसके बाद भी बिलासपुर से संचालित होने वाला यह शो रूम यहां के ग्राहकों को खासा परेशान कर रहा है कारण है क्यूड या डस्टर के अलावा इसके अन्य चार पहिया वाहन अगर खराब होते हैं तो उन्हें बिलासपुर बुलाया जाता है। इतना ही नही वाहन के ग्राहकों को अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ती है। मजे की बात यह है कि नई गाड़ी खरीदने के बाद विधिवत सर्विसिंग के लाले भी ग्राहकों को पड़ गए हैं। कहनें तो तो बिलासपुर से एक टीम माह मंे एक बार आने की बात ग्राहकों को बताई जाती है लेकिन कोरोनाकाल से लेकर अब तक महादेवा कार प्राईवेट लिमिटेड की टीम यहां आना भी लगभग बंद कर चुकी है। लेकिन वाहन बिकने का काम लगातार जारी है।


स्थानीय ग्राहकों की मानें तो बीते दो सालांे से महादेवा कार प्राईवेट लिमिटेड बिलासपुर की एक ब्रांच रायगढ़ के जिंदल रोड़ में खोली गई है जिसमें रेनाल्ट कंपनी के चार पहिया वाहन ग्राहकों को बड़े पैमाने पर स्थानीय मैनेजर निर्मलकर के माध्यम से ग्राहकों को बेचे गए हैं इतना ही नही सर्वाधिक चार चाहिया वाहन क्वीड बेची गई है। लेकिन खरीदने के बाद ग्राहक जिंदल रोड स्थित इस कंपनी के इस ब्रांच आफिस पर बार-बार चक्कर लगाने पर मजबूर हैं चूंकि न तो समय पर सर्विसिंग मिल रही है और न ही स्पेयर पार्टस इतना ही नही यहां बैठने वाले कर्मचारी भी ग्राहकों को सही जानकारी नही देते। अगर जानकारी लेनी हो तो बिलासपुर के महादेवा कार प्राईवेट लिमिटेड में बैठे कर्मचारियों से संपर्क करना पड़ता है और उनका टका सा जवाब रहता है कि सामान बाजार में नही मिलेगा और लेना है तो वाहन को बिलासपुर भेजिए तब गाडी का काम होगा।


स्थानीय ग्राहकों को सर्विंसिंग के नाम पर कभी-कभार मोबिल चेकिंग का लाभ मिलता है इसके अलावा अगर गाड़ी दुर्घटना हो जाती है तो एक भी पाटर््स रायगढ़ में उपलब्ध नही है। कारण है यहां रेनाल्ट कंपनी का अधिकृत शो रूम का न होना, बावजूद इसके बिलासपुर महादेवा कार प्राईवेट लिमिटेड द्वारा यहां धड़ल्ले से गाड़ियों को बेचा जा रहा है तथा बिना किसी पंजीयन के यहां शो रूम खोलकर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है। पीड़ित ग्राहक अब इसकी शिकायत रेनाल्ट कंपनी में करने जा रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment