रायगढ़। नगर निगम में कांग्रेस के अंदर मचे खींचतान के बीच बड़े बवाल की खबर है। बताया जाता है कि महापौर जानकी काटजू ने पहले डप्ब् के तीन सदस्य को हटा दिया उसके दो घंटे बाद खबर आई की चार और एमआईसी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।
शनिवार को नगर निगम से यह खबर आई कि महापौर ने एमआइ्रसी के तीन सदस्य रत्थु जायसवाल, लक्ष्मी साहू और प्रभात साहू को एमआईसी से बाहर कर दिया है। यह माना जा रहा था कि सभापति और महापौर के बीच चल रही रस्साकस्सी के कारण महापौर ने यह निर्णय लिया है।
बाद में यह खबर मीडिया में आने लगी कि तीन एमआईसी सदस्यों को निकाले जाने के विरोध में 4 और एमआईसी सदस्यों ने एमआईसी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बीच निगम की राजनीति में आपस का टकराव बढ़ गया है और इसका दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकता है।
इस्तीफा देने वाले एमआईसी मेंबर सलीम नियरिया, शौकी बुटान, लखेश्वर मिरी और राकेश तालुकदार ने हालांकि इस्तीफे के कारण खुलकर नहीं बोला लेकिन माना यह जा रहा है कि इन्हें तीन सदस्यों को हटाने के बाद विरोध में स्तीफा दिया है।
सलीम नियरिया ने बताया कि निजी कारणों से इस्तीफा दे रहा हूँ, घुटन में कितना दिन कोई रहेगा। हालांकि नियरिया ने आगे कुछ नहीं कहा लेकिन उनके बयान में पीड़ा साफ झलक रही थी।
